Empowering communication without boundaries...
गुणवत्ता का आश्वासन
home > गुणवत्ता का आश्वासन
पर्ल लिंग्विस्टिक्स लिमिटेड को अपने गुणवत्ता नियंत्रण पर गर्व है। इसीलिए, भाषाविदों की भर्ती से लेकर परियोजनाओं के प्रसंस्करण और ग्राहक की फीडबैक तक गुणवत्ता नियंत्रण उपाय किये जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपकी जरुरतों को यथासंभव उच्चतम मानकों के अनुरूप पूरा किया जाता है।
भाषाविद्

पर्ल लिंग्विस्टिक्स केवल पेशेवर और अनुभवी भाषाविदों के साथ कार्य करता है, जो सिर्फ अपनी मातृ भाषा में कार्य करते हैं। हमारे अधिकांश भाषाविदों को आई टी आई, आई ओ एल अथवा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय भाषायी संगठनों से मान्यता प्राप्त है। प्रमाणों की जांच की जाती है और भाषाविदों से पिछले कार्यों के नमूने देने के लिए कहा जाता है। एक बार भर्ती कर लिये जाने के उपरांत हमारे भाषाविदों को उनकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों के अनुरूप कार्य सौंपा जाता है।

अपने ग्राहकों की बदलती हुई भाषायी आवश्यकताओं के अनुरूप हम अपने डाटाबेस को निरन्तर नया रूप प्रदान करते रहते हैं और नये पेशेवर भाषाविदों को शामिल करते रहते हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर स्वयं भी भाषाविद होते हैं जिन्हे उद्योग की व्यापक जानकारी होती है।

सभी प्रकाशित दस्तावेजों की समीक्षा की जाती है और कम से कम एक अन्य स्वतंत्र एवं अशिक्षित सम्पादक द्वारा उनका प्रूफ पढ़ा जाता है, और जहां भी आवश्यकता होती है वहाँ त्रुटियों की रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाती है। कार्य सुपुर्दगी (डिलीवरी) से पूर्व, हमारे आंतरिक प्रोजेक्ट मैनेजर मूल स्रोत दस्तावेज के साथ फॉरमैटिंग की अनुरुपता निश्चित के लिए दस्तावेज का पुन: प्रूफ चेक करते है। बड़े दस्तावेजों की 6 स्तरीय गुणवत्ता जांच की जाती है, जिससे त्रुटि रहित पूर्णता सुनिश्चित की जाती है और आपके मैनुअल और रिपोर्टें प्रकाशन के लिए तैयार हो जाती हैं।

कार्य की सुपुर्दगी के उपरांत हम अपने ग्राहकों को फीडबैक देने हेतु सक्रियरूप से प्रोत्साहित करते हैं जिससे हम मानदण्डों तथा अपने ग्राहकों पर संतुष्टि की निगरानी रख सकते हैं।

पर्ल लिंग्विस्टिक इस बात को समझते हैं कि गोपनीयता अति महत्वपूर्ण होती है। हम हमेशा व्यक्तियों तथा संगठनों की गोपनीयता को हमेशा बनाए रखते हैं। हम, बहुत-सी परियोजनाओं के साथ जुड़े समय के विशिष्ट दबाव को भी समझाते हैं और कड़ी समय सीमा के अनुसार प्रभावी ढंग से तथा कार्य-कुशलता से कार्य करते हैं।

हम लोग एसोसिएशन ऑफ ट्रांसलेशन कम्पनीज( एटीसी) के सदस्य हैं; और मानदण्डों मानकों को बनाए रखने के लिए हम ए.टी.ए.,आई.टी.आई., और आई.ओ.एल. द्वारा निर्धारित उद्योग संबंधी दिशानिर्देशों का भी पालन करते हैं। Request a quote
© Pearl Linguistics Ltd, 2007